Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
RanikhetnewsRanikhetnews
Font ResizerAa
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Search
  • होम
  • रानीखेत न्यूज़
  • कुमाऊँ न्यूज़
  • गढ़वाल न्यूज़
  • संपादकीय
Copyright 2025 | All Rights Reserved | ranikhetnews.com |
Ranikhetnews > Blog > रानीखेत न्यूज़ > योग दिवस पर हैड़ाखान मंदिर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन, 150 से अधिक योग साधकों ने भाग लिया।

योग दिवस पर हैड़ाखान मंदिर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन, 150 से अधिक योग साधकों ने भाग लिया।

कामरान कुरैशी
By कामरान कुरैशी
June 21, 2026
3 Min Read
Share

योग दिवस पर हैड़ाखान मंदिर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन, 150 से अधिक योग साधकों ने भाग लिया।

रानीखेत — आज (21 जून 2026) हैड़ाखान मंदिर मुख्य परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत दीक्षिता जोशी और माननीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में रानीखेत और आसपास के क्षेत्रों से आए करीब 150 से अधिक योग साधकों ने भाग लिया। कविता बिष्ट, गरिमा फर्तयाल, विवेक बिष्ट और मुस्कान ने उपस्थित योग साधकों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम कराए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ प्रमोद नैनवाल ने स्वस्थ जीवन के लिए योग को दैनिक दिनचर्या में अपनाने का संदेश दिया। कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन एवं आत्मा के बीच संतुलन स्थापित कर हमें स्वस्थ एवं ऊर्जावान जीवन जीने की प्रेरणा देता है। संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने कहा कि योग और प्राणायाम का शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव होता है और इन्हें जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। भोले बाबा आयुर्वेद रिसर्च इंस्टीट्यूट, रानीखेत के निदेशक डॉ. विजयशील उपाध्याय ने भी योग को अपनाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ और निरोगी जीवन के उपायों पर प्रकाश डाला।

- Advertisement -

चिलियनौला नगर पालिका अध्यक्ष अरुण रावत ने कहा कि योगासनों का नियमित और सही तरीके से अभ्यास स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। हैड़ाखान ट्रस्ट के कर्नल बी.एस. राणा ने कार्यक्रम की उपयोगिता पर ज़ोर देते हुए आयुष विभाग की पहल को सराहा।

कार्यक्रम में डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. ललित मोहन जोशी, कैप्टन प्रमोद जोशी, कैप्टन रघुवर मेहरा, डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता, डॉ. अभिलाषा गुप्ता, डॉ. शैलेंद्र डागर, डॉ. जितेंद्र पपनोई, डॉ. शोभा पपनोई, डॉ. प्रियंका रमोला, श्रीमती वन्दना, डॉ. सौरभ, नीलम चौहान, हर्ष मनी जगूड़ी तथा श्री मोहन नेगी, श्री गिरीश भगत, श्री दीप भगत, श्री मंजीत भगत के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत शारीरिक प्रमुख सुनील जी एवं भाजपा नगर अध्यक्ष ललित मेहरा व श्री उमेश पंत भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुकेश कुमार गुप्ता ने किया।

- Advertisement -

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article नैनीताल: सरिताताल में कार झील में गिरी, सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए।
Next Article आर्मी पब्लिक स्कूल, रानीखेत में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से आयोजित हुआ।
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खैरना क्षेत्र की युवती पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची, निकली 8 माह की गर्भवती। हुई अस्पताल से फरार।
  • पिथौरागढ़ जा रही थी वैगनआर 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, तीन घायल
  • रानीखेत से लापता नाबालिग युवती किराये के कमरे से बरामद, रानीखेत पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा।
  • रानीखेत महाविद्यालय में रचनात्मक प्रतियोगिता : कविता-कहानी में शगुन अव्वल, तिरंगा रंगोली में टीना-कंचन अव्वल
  • रानीखेत में 136वें मां नंदा-सुनंदा महोत्सव की तैयारियां शुरू, 15 से 23 सितंबर तक होगा आयोजन।

Recent Comments

No comments to show.

You Might Also Like

रानीखेत से लापता युवती 6 दिन बाद घने जंगल से हुई बरामद, पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस व एसडीआरएफ की संयुक्त रेस्क्यू टीम ने बचाई जान।

रानीखेत न्यूज़

रानीखेत में शीशों पर काली फिल्म चढ़ाये हुए लगे वाहन का चालान, फिल्म भी उतारी गई।

रानीखेत न्यूज़

लोक निर्माण विभाग कार्यालय रानीखेत से शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर चढ़ा कांग्रेस का पारा। कांग्रेस ने प्रस्तावित कदम को जनविरोधी करार दिया.

रानीखेत न्यूज़

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अंतर्गत आर्मी पब्लिक स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।

रानीखेत न्यूज़
Rani Khet News Logo, ranikhetnews.com

Copyright 2025 | All Rights Reserved | News Website Development Company.

Helpful Links

  • Home
  • About Us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy

Founder & Editor

Kamran Qureshi
Ranikhet News
Address – Zaroori Bazar Chauraha Ranikhet Distt Almora Uttarakhand, Pin- 263645
Mobile : 9557588159

Welcome Back!

Sign in to your account