
रानीखेत अस्पताल में फल वितरित कर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट का जन्मदिन मनाया।
रानीखेत। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के जन्मदिवस के अवसर पर नागरिक चिकित्सालय रानीखेत में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रदेश मंत्री बिमला रावत के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनीता डाबर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप भगत, जिला मंत्री रेखा आर्य समेत महिला मोर्चा की अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं। कार्यकर्ताओं ने रुचि भट्ट को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

