Ranikhetnews

मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति में रानीखेत के राजकीय जूनियर हाईस्कूल गाड़ी स्कूल के दो छात्रों का चयन। विद्यालय परिवार ने जताई ख़ुशी।

मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति में रानीखेत के राजकीय जूनियर हाईस्कूल गाड़ी स्कूल के दो छात्रों का चयन। विद्यालय परिवार ने जताई ख़ुशी।

रानीखेत। उत्तराखंड मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में राजकीय जूनियर हाईस्कूल गाड़ी के दो छात्रों ने सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। कक्षा छह के छात्र मयंक कुमार और हितेश मेहरा का छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है। दोनों छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।

हितेश मेहरा

चयनित छात्रों को कक्षा छह से आठ तक 600 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि छात्रवृत्ति से बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा और उनमें आगे बढ़ने का उत्साह भी बढ़ेगा। शिक्षकों ने दोनों छात्रों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मयंक कुमार

विद्यालय की शिक्षिकाओं नानकी कुमारी, डॉ. विनीता खाती और शोभा बोरा ने मयंक और हितेश के साथ उनके अभिभावकों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि दोनों छात्रों की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि छात्र भविष्य में भी इसी तरह मेहनत कर क्षेत्र और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top