Ranikhetnews

गरमपानी फ्रॉग पॉइंट पर पहाड़ी दरकी, हल्द्वानी हाईवे बंद, हजारो वाहन फंसे, घर से निकलने से पहले रास्ते की जानकारी ले लीजिये।

गरमपानी फ्रॉग पॉइंट पर पहाड़ी दरकी, हल्द्वानी हाईवे बंद, हजारो वाहन फंसे, घर से निकलने से पहले रास्ते की जानकारी ले लीजिये।

गरमपानी। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात ठप हो गया। गरमपानी के पास फ्रॉग पॉइंट में पहाड़ी दरकने से भारी मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गए। इससे सुबह से मार्ग बंद है और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं।

एनएच प्रशासन ने मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई हैं, लेकिन लगातार गिर रहे पत्थरों के कारण काम में दिक्कत आ रही है। वहीं देवी मंदिर के पास मलबा हटाने के कुछ देर बाद दोबारा पहाड़ी से मलबा और पत्थर सड़क पर आ गिरे। हाईवे के अन्य हिस्सों में भी भूस्खलन से यातायात प्रभावित है। एंबुलेंस समेत सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हैं। विभाग बारिश थमने के बाद मार्ग खोलने में जुटा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top