Ranikhetnews

बोलेरो वाहन पर गिरा बोल्डर, 2 की मौत 6 घायल , तीन की हालत गंभीर।

बोलेरो वाहन पर गिरा बोल्डर, 2 की मौत 6 घायल , तीन की हालत गंभीर।

लगातार हो रही बारिश के चलते रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड हाईवे पर मुनकटिया में सोमवार सुबह एक यात्री वाहन के ऊपर भारी बोल्डर गिर गया। वाहन सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रहा था, तभी मुनकटिया भूस्खलन ज़ोन में अचानक ऊपर से एक बड़ा पत्थर वाहन पर आ गिरा। हादसे के वक्त वाहन में कुल 11 लोग सवार थे।

इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए जिसमे तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोग और रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और घायलों को सोनप्रयाग अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घायल व्यक्तियो का विवरण :-

1. मोहित चौहान पुत्र श्री उपेन्द्र चौहान
2. नवीन सिह रावत पुत्र जयेन्द्र सिंह रावत, उम्र – 35 वर्ष ,पता – बडकोट उत्तरकाशी। (गम्भीर घायल)
3. प्रतिभा पुत्री गिरवीर सिंह ,उम्र -25 वर्ष , पता – बडकोट उत्तरकाशी। (गम्भीर घायल)
4. ममता पुत्री चेन सिंह, उम्र – 35 वर्ष, पता – बडकोट उत्तरकाशी । (गम्भीर घायल)
5. राजेश्वरी पत्नी नवीन , उम्र -35 वर्ष , पता – उत्तरकाशी।
6. पंकज पुत्र हुकम सिंह , उम्र – 24 वर्ष , पता – कोकमल्ला नन्दानगर , चमोली। (वाहन चालक)

मृतक व्यक्तियों का विवरणः-

1..रीता पत्नी उदय सिंह, उम्र – 30 वर्ष , पता – बडकोट उत्तरकाशी।
2.चन्द्र सिंह पुत्र कलम सिंह, उम्र – 68 वर्ष , पता – बडकोट उत्तरकाशी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top