Ranikhetnews

135वां नंदाष्टमी महोत्सव – लोकनृत्य प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर और राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज को मिला प्रथम स्थान, छपेली नृत्य प्रतियोगिता में नन्दा -सुनंदा महिला समूह ने मारी बाजी।

135वां नंदाष्टमी महोत्सव – लोकनृत्य प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर और राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज को मिला प्रथम स्थान, छपेली नृत्य प्रतियोगिता में नन्दा -सुनंदा महिला समूह ने मारी बाजी।

135वां नंदाष्टमी महोत्सव के अंतर्गत रविवार को सांस्कृतिक मंच पर अंतरविद्यालयी समूह लोकनृत्य व महिलाओं की छपेली नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालयी बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों को देखने के लिए दर्शक मंत्रमुग्ध बैठे रहे।

अंतर विद्यालयी समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर प्रथम, रीना चिल्ड्रंस एकेडमी स्कूल द्वितीय, और सिटी मांटेसरी स्कूल तृतीय स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में , राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज ने प्रथम, गोविंद मैमोरियल पब्लिक स्कूल ने द्वितीय और बीर शिवा स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

तदुपंरात महोत्सव में पहली बार आयोजित महिलाओं की छपेली नृत्य प्रतियोगिता में नन्दा -सुनंदा महिला समूह ने प्रथम, बद्री व्यू महिला ग्रुप ने द्वितीय और नारी शक्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सांस्कृतिक संयोजक विमल सती ने पुरस्कार प्रदान किए।

इससे पूर्व ऐपण , फैंसी ड्रेस, मेहंदी, चित्रकला प्रतियोगिताओं के विजेताओं को राजेन्द्र पंत, गौरव भट्ट परम मेहरा, अभिषेक कांडपाल,दीपक पंत ने पुरस्कार प्रदान किए। अंतरविद्यालयी लोकनृत्य प्रतियोगिता में डा रजनी भट्ट, श्रीमती ज्योति साह और छपेली नृत्य प्रतियोगिता में सांस्कृतिक समिति उपाध्यक्ष राजेंद्र पंत निर्णायक रहे। संचालन दीपक पंत ने किया।

सांस्कृतिक संयोजक विमल सती ने बताया कि सोमवार एक सितंबर को सीनियर वर्ग की अंतरविद्यालयी समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता, उत्तराखंडी व्यंजन प्रतियोगिता, शकुनाखर और विवाह गीत प्रतियोगिताएं होंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top