Ranikhetnews

7 दिन बाद अस्थायी वैकल्पिक मार्ग के सहारे छोटे वाहनों के लिए खुला रानीखेत रामनगर मार्ग। बस ट्रक समेत सुचारु यातायात के लिए लग सकता है काफी समय।

7 दिन बाद अस्थायी वैकल्पिक मार्ग के सहारे छोटे वाहनों के लिए खुला रानीखेत रामनगर मार्ग। बस ट्रक समेत सुचारु यातायात के लिए लग सकता है काफी समय।

वैकल्पिक मार्ग से गुजरता पहला वाहन

ताड़ीखेत ब्लॉक मुख्यालय के पास पूल टूटने के कारण पिछले 7 दिनों से रानीखेत का सौनी – ड्योडाखाल -चमड़खान – बिनसर क्षेत्र से टूटा संपर्क आज कुछ हद तक बहाल हो गया है। पहाड़ी की ओर कटान कर अस्थायी वैकल्पिक मार्ग बना कर दोपहिया और छोटे चार पहिया वाहनों के आने जाने लायक मार्ग बनाया गया है। जिससे आम जनता को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालाँकि बस और ट्रक के आने जाने के लिए अभी यह मार्ग नहीं खुल पाया है।

अंग्रेजों के समय की पुलिया टूटने के बाद रानीखेत रामनगर रोड पर यातायात पूरी तरह बंद हो गया था जिसके कारण आस पास के ग्रामीण क्षत्रो में भारी आक्रोश बन रहा था। लोक निर्माण विभाग के कई प्रयासों और वन विभाग से सामंजस्य ना बैठ पाने के कारण मार्ग जल्दी नहीं खोला जा सका था जिसके बाद स्थानीय विधायक डॉ प्रमोद नैनवाल ने बीते दिवस स्थल का दौरा कर आवश्यक दिशा निर्देश और विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर वैकल्पिक मार्ग खोलने पर जोर दिया था। जिसके बाद आज 13 सितम्बर की अपराह्न से यहाँ पर छोटे वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया गया। हालाँकि मुख्य सड़क में अभी भी काम चल रहा है और इस पर सामान्य यातायात कब तक सुचारु हो पायेगा अभी नहीं कहा जा सकता।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top