Ranikhetnews

उत्तराखंड बेरोजगार संघ का दावा : यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षा का पेपर हुआ लीक। चलती परीक्षा के दौरान ही मोबाइल में उपलब्ध था पेपर। प्रदेश में मची हलचल। पूरी खबर का लिंक कमेंट बॉक्स में।

उत्तराखंड बेरोजगार संघ का दावा : यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षा का पेपर हुआ लीक। चलती परीक्षा के दौरान ही मोबाइल में उपलब्ध था पेपर। प्रदेश में मची हलचल।

आज उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा संपन्न करवाई गयी है। लेकिन इस परीक्षा से ठीक एक दिन पहले उत्तराखंड एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में नकल गिरोह के सरगना हाकम सिंह रावत और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही अब उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने पेपर लीक होने का दावा कर दिया है। जिसके बाद में हलचल मच गयी है।

बेरोजगार संघ ने दावा किया है कि परीक्षा का पेपर समय से पहले ही लीक हो गया था। बेरोजगार संघ के मुताबिक परीक्षा के दौरान ही करीब 11:30 बजे उनके पास पेपर पहुंच गया था। बेरोजगार संघ ने दावा किया है कि परीक्षा समाप्त होने के बाद जब उसका मिलान किया गया तो पाया गया कि पूरा पेपर सेट पहले ही बाहर आ चुका था। इस खुलासे के बाद भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लगातार हो रहे पेपर लीक (UKSSSC Paper leak) से आयोग की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

इस मामले में एक मोबाइल दिखाते हए बेरोजगार संघ ने दावा किया है की परीक्षा केन्दों पर जैमर लगे है। फिर ये 11.35 AM का पेपर का स्क्रीन शॉट उनके पास कैसे आ गया। संघ में दावा किया जो पेपर उनके पास आया है वही पेपर परीक्षा के बाद असली पेपर में भी मिला है।

परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर सामने आते ही बेरोजगार युवाओं में गहरा आक्रोश है।बेरोजगारी की मार झेल रहे लाखों युवाओं ने इस परीक्षा को मेहनत और उम्मीदों के सहारे दिया था, लेकिन पेपर लीक होने से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। यह घटना सिर्फ परीक्षा देने वाले छात्रों के साथ अन्याय नहीं है, बल्कि पूरे उत्तराखंड के भविष्य से खिलवाड़ है।

कल ही हाकम सिंह हुआ था गिरफ्तार :

इस परीक्षा से ठीक एक दिन पहले उत्तराखंड एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में नकल गिरोह के सरगना हाकम सिंह रावत और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों द्वारा परीक्षार्थियों को परीक्षा को पास कराने का प्रलोभन देकर अभ्यर्थियों से 12 से 15 लाख रुपए की मांग की थी। इनका प्लान था की ‘यदि अभ्यर्थियों का खुद चयन हो जाता तो वो पैसे खुद हड़प लेते. अगर अभ्यर्थी परीक्षा में सफल नहीं होते तो आगे की परीक्षा में पैसों को एडजस्ट करने के नाम पर अपने झांसे में लेने की योजना थी।’ कल पुलिस ने परीक्षा पेपर लीक होने तथा पेपर की गोपनीयता भंग होने से इंकार किया था ।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top