Ranikhetnews

अच्छी खबर : गौशालाओं में गौमाता के लिए दिए जाने वाले भरण पोषण को सरकार ने 16 गुना बढ़ाया, गौशाला निर्माण में भी 60 फीसदी सब्सिडी देने का प्रावधान। 

अच्छी खबर : गौशालाओं में गौमाता के लिए दिए जाने वाले भरण पोषण को सरकार ने 16 गुना बढ़ाया, गौशाला निर्माण में भी 60 फीसदी सब्सिडी देने का प्रावधान। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जन कल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा की सरकार ने गौशालाओं में दिए जाने वाले भरण पोषण को 16 गुना बढ़ा दिया है। साथ ही गौशालाओं के निर्माण में राज्य सरकार ने 60 फीसदी सब्सिडी देने का प्रावधान किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा मिला है। गौमाता सनातन संस्कृति और कृषि जीवन का अभिन्न हिस्सा है। उनकी सेवा और संरक्षण, हमारे जीवन को आगे बढ़ाता है। कई परिवारों का भरण-पोषण गाय पालन और गौ-सेवा से होता है। गौ-संवर्धन धार्मिक भावनाओं से जुड़े होने के साथ ही आजीविका और आत्मनिर्भरता से भी जुड़ा हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निराश्रित पशुओं ( जिन्हें गौशालाओं में पाला जा रहा है) के भरण पोषण के लिए पहले 5 रुपए प्रति दिन प्रति पशु दिया जाता था, इसे बढ़ाकर अब 80 रुपए प्रति पशु/ प्रति दिन किया गया है। निजी रूप से गौशालाओं के निर्माण में राज्य सरकार ने 60 फीसदी सब्सिडी देने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में करीब 54 गौ सदनों का निर्माण कार्य जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगे भी राज्य सरकार गौ संरक्षण के लिए कार्य करती रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top