Ranikhetnews

दर्दनाक : नशेड़ी पति ने त्यौहार के दिन 3 महीने के बच्चे को खाई में फेंका फिर खुद भी कूदा। पारिवारिक झगडे का हुआ दुखद अंत।

दर्दनाक : नशेड़ी पति ने त्यौहार के दिन 3 महीने के बच्चे को खाई में फेंका फिर खुद भी कूदा। पारिवारिक झगडे का हुआ दुखद अंत।

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के दबोली गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। 30 वर्षीय एक दिहाड़ी मजदूर ने पत्नी से झगड़े के दौरान नशे में अपने 3 महीने के बेटे को 300 मीटर गहरी खाई में फेंक दिया। इसके बाद वह स्वयं भी खाई में कूद गया। घटना त्योहार वाले दिन हुई जब वह नशे में घर आया था और उसी बात पर पत्नी से झगड़ा हुआ था।

मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति नेपाल के दैलेख जिले का रहने वाला था और कुछ समय पहले वे सतपुली से दबोली गांव में आए थे। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने दोनों को खाई से बाहर निकाला। बच्चे की मृत्यु हो चुकी थी जबकि पिता की सांसें थी, लेकिन अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।पुलिस ने शवों का पोस्टमॉर्टम कर आगे की कार्रवाई कर रही है। वही मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल बताया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top