Ranikhetnews

पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के जन्मदिवस पर रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि।

पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के जन्मदिवस पर रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि।

देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के जन्मदिवस के अवसर पर रानीखेत कांग्रेस कमेटी द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू द्वारा राष्ट्र-निर्माण में किए गए ऐतिहासिक योगदानों पर भी प्रकाश डाला।

कहा कि नेहरू जी ने आधुनिक भारत की नींव रखते हुए वैज्ञानिक सोच, औद्योगिक विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत किया। उनके नेतृत्व में भारी उद्योगों, आईआईटी, आईआईएम, भाखड़ा नांगल जैसी बहुद्देशीय परियोजनाओं, तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) की स्थापना ने भारत को एक मजबूत पहचान दिलाई।

शिक्षा और बच्चों के प्रति उनके लगाव के कारण ही बाल दिवस उनके जन्मदिवस पर मनाया जाता है। वक्ताओं ने कहा कि नेहरू जी की दूरदर्शिता और आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की, जबकि संचालन कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार ने किया।

कार्यक्रम में पी०सी०सी० सदस्य कैलाश पांडेय, महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, जीतन जयाल, मो० शहनवाज़, दिनेश बिष्ट, गोविंद राम, मो० सोहेल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top