Ranikhetnews

भूकंप जैसे प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारी को परखने को अल्मोड़ा में हुआ भूकंप मॉक अभ्यास। पांचों स्थलों पर भूकंप के प्रभाव की काल्पनिक स्थिति बनाई गई।

भूकंप जैसे प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारी को परखने को अल्मोड़ा में हुआ भूकंप मॉक अभ्यास। पांचों स्थलों पर भूकंप के प्रभाव की काल्पनिक स्थिति बनाई गई।

आज दिनांक 15.11.2025 को जनपद अल्मोड़ा में भूकंप जैसे प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारी को परखने के उद्देश्य से राहत एवं बचाव कार्य टीमों द्वारा भूकंप मॉक अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, फायर सर्विस, एसडीआरएफ तथा संबंधित सभी आपदा प्रबंधन इकाइयों द्वारा अहम भूमिका निभाई गयी।

मॉक ड्रिल के दौरान भूकंप से प्रभावित 5 क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां रेस्क्यू, खोज एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया गया, जिनमें RCM मॉल, विशाल मेगा मार्ट, पावर हाउस लक्ष्मेश्वर, जिला अस्पताल तथा आंगनबाड़ी केंद्र, हुक्का क्लब शामिल थे।

इन सभी स्थलों पर आपदा के वास्तविक परिदृश्य का अनुकरण करते हुए प्रभावितों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने, भीड़ प्रबंधन करने तथा त्वरित राहत कार्यों का अभ्यास किया गया। फायर सर्विस और मेडिकल टीमों ने तत्काल घायल व्यक्तियों की प्राथमिक चिकित्सा, संदिग्ध क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया का सफल अभ्यास किया।

मॉक ड्रिल के सुचारू संचालन के लिए स्टेजिंग एरिया पुलिस लाइन में स्थापित किया गया था। सभी पांचों स्थलों पर भूकंप के प्रभाव की काल्पनिक स्थिति बनाई गई। सूचना प्राप्त होने पर सभी घटना स्थलों पर रेस्क्यू टीमें पहुंची और त्वरित गति से खोज एवं बचाव कार्यों को अंजाम दिया गया। इन रेस्क्यू टीमों में एसडीआरएफ, पुलिस, सेना, आईटीबीपी, एसएसबी समेत होमगार्ड, एनसीसी, फॉरेस्ट तथा जिला प्रशासन की सक्रिय भागीदारी रही।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नवीन चंद्र तिवारी, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा, उप जिला अधिकारी सदर संजय कुमार, CFO नरेंद्र सिंह कुंवर, पुलिस उपाधीक्षक गोपाल दत्त जोशी, पुलिस उपाधीक्षक दूरसंचार राजीव कुमार टम्टा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, जिला विकास अधिकारी एस0के0 पंत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पांडे समेत अन्य अधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई गयी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top