Ranikhetnews

पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया भावपूर्ण स्मरण, इंदिरा गांधी के आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया भावपूर्ण स्मरण, इंदिरा गांधी के आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प।

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने 19 नवंबर को भारत की आयरन लेडी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व० इंदिरा गांधी की 108वीं जयंती रानीखेत में भावपूर्ण तरीके से मनाई। रानीखेत कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर व चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की तथा उनके कार्यों को याद किया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे इंदिरा गांधी के आदर्शों—राष्ट्रहित, निडरता और सेवा—को हमेशा आगे बढ़ाते रहेंगे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि साहस, संकल्प और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक थीं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी देश को दृढ़ता से आगे बढ़ाया। कार्यक्रम में पी.सी.सी. सदस्य कैलाश पांडेय, अगस्त लाल साह, गीता पवार, अंकिता पंत पडालिया, विश्व विजय सिंह माहरा, हबीब अहमद, वसीम कुरैशी, पंकज जोशी, दीपक पंत, विनीत चौरसिया, दीप उपाध्याय, जीतन जयाल, मो० सिराज, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, गोविंद राम सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की, जबकि संचालन कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top