Ranikhetnews

मुख्यमंत्री के मंच पर आपस में भीड़ गए द्वाराहाट के पूर्व विधायक महेश नेगी और भाजपा नेता अनिल शाही, लोगों ने लिए चटकारे, प्रशासन ने संभाला मामला। द्वाराहाट में टिकट की दावेदारी की जंग आई सामने। देखिये वीडियो.

मुख्यमंत्री के मंच पर आपस में भीड़ गए द्वाराहाट के पूर्व विधायक महेश नेगी और भाजपा नेता अनिल शाही, लोगों ने लिए चटकारे, प्रशासन ने संभाला मामला। द्वाराहाट में टिकट की दावेदारी की जंग आई सामने।

रानीखेत के ताड़ीखेत में उस समय मंच पर असहज स्थिति पैदा हो गयी जब द्वाराहाट भाजपा के दो बड़े नेता आपस में भीड़ गए। ठीक मुख्यमंत्री के मंच पर पहुंचने से पहले हुई इस भिड़ंत से प्रशासन और भाजपा के अन्य नेता असहज हो गए वही दर्शन दीर्घा में खड़े लोग चटकारे लेने लगे।

दरअसल प्रशासन द्वारा पूर्व निर्धारित सिटींग व्यवस्था में द्वाराहाट के पूर्व विधायक महेश नेगी के नाम से मंच पर सीट आरक्षित नहीं थी। जबकि अनिल शाही के नाम पर सीट पहले से लगी थी। जब महेश नेगी मंच पर पहुंच कर बैठ गए तो अनिल शाही इस पर आपत्ति जताते हुए महेश नेगी से भीड़ गए। महेश नेगी ने भी अनिल शाही को खुलकर जवाब दे दिया।

जबकि ठीक इसी समय मुख्यमंत्री मंच की तरफ बढ़ रहे थे। हालत बिगड़ते देख मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों और प्रशासन ने मामला संभाला और मामला शांत करने के लिए महेश नेगी को एक सीट उपलब्ध करवाई हुए अनिल शाही को उनकी सीट पर बैठाया। इस भिड़ंत से अनुमान लगाया जा सकता है कि आने वाले चुनाव से पहले द्वाराहाट में टिकट को लेकर मारामारी भयानक स्तर तक जा सकती है।

VIDEO :-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top