Ranikhetnews

रानीखेत में जनसभा के बाद ग्वेल देवता मंदिर, झूला देवी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री, शिशु विद्या मंदिर के बच्चो के साथ किया संवाद। तस्वीरों में देखिये मुख्यमंत्री का कार्यक्रम।

रानीखेत में जनसभा के बाद ग्वेल देवता मंदिर, झूला देवी मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री, शिशु विद्या मंदिर के बच्चो के साथ किया संवाद। तस्वीरों में देखिये मुख्यमंत्री का कार्यक्रम।

रानीखेत पहुंचे मुख्यमंत्री ने जनसभा के बाद भी रानीखेत में कई जगह प्रतिभाग किया। जनसभा के तुरंत बाद ही उन्होंने ग्वेल देवता मंदिर, ताड़ीखेत में दर्शन कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

देखिये तस्वीरें :-

इसके बाद मुख्यमंत्री ने  शिशु विद्या मंदिर, ताड़ीखेत में विद्यार्थियों के साथ संवाद कर शिक्षा, अनुशासन, समय प्रबंधन, लक्ष्य की ओर एकाग्रता और निरंतर कठिन परिश्रम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे। कुछ विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक कला का सुंदर प्रदर्शन करते हुए बनाए गए चित्र भी प्रस्तुत किए, जिनकी सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित भी किया।

देखिये तस्वीरें :-

सांयकाल में मुख्यमंत्री रानीखेत झूला देवी मंदिर पहुंचे जहाँ उन्होंने सम्पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने आदिशक्ति माँ भगवती से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

देखिये तस्वीरें :-


सांयकाल में मुख्यमंत्री ने रानीखेत के मॉलरोड स्थित वन विश्राम गृह में क्षेत्रीय भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भेंट की। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न संगठनो, पूर्व सैनिकों तथा क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों ने भेंट कर क्षेत्र की समस्याओं को सुना संबंधित अधिकारियों को इनके समाधान हेतु निर्देशित किया। इस दौरान क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई।

देखिये तस्वीरें :-

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top