Ranikhetnews

डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर अब करेंगे आवारा कुत्तों की गिनती, शिक्षा निदेशालय ने आदेश किया जारी।

डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर अब करेंगे आवारा कुत्तों की गिनती, शिक्षा निदेशालय ने आदेश किया जारी।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा का एक आदेश पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। निदेशालय के आदेश के बाद अब प्रदेश के डिग्री कॉलजों के प्राचार्य पढ़ाने के साथ ही आसपास के क्षेत्र में घूम रहे लावारिस कुत्तों की गिनती भी करेंगे। इस अभियान के लिए शासन ने प्रत्येक महाविद्यालय के प्राचार्य को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

AI Image

विश्वविद्यालय स्तर पर यह जिम्मेदारी कुलसचिव को सौंपी गई है। कुत्तों की गणना के बाद इसकी रिपोर्ट स्थानीय प्रशासन को देनी होगी। 23 दिसंबर को जारी हुए इस आदेश के अनुसार संस्थान के आसपास लावारिस कुत्तों की गणना कर उनके पुनर्वास के लिए क्या कार्रवाई की गई है या नहीं की गई है, इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को मुहैया करानी होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top