Ranikhetnews

रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वें स्थापना दिवस।

रानीखेत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया कांग्रेस का 140वें स्थापना दिवस।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस रानीखेत में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में उसके अतुलनीय योगदान तथा देश को एकजुट रखने में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1885 में स्थापित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने दादा भाई नौरोजी, सुरेंद्रनाथ बनर्जी, गोपाल कृष्ण गोखले, महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस जैसे महान नेताओं के नेतृत्व में देश को आज़ादी की राह दिखाई। कांग्रेस ने न केवल स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया, बल्कि आज़ादी के बाद लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और समानता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का कार्य किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश भट्ट ने की, जबकि संचालन चिलियानौला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश बोरा ने किया। इस अवसर पर कुलदीप कुमार, गोपाल सिंह देव, सोनू सिद्दीकी, विश्व विजय सिंह माहरा, चंदन बिष्ट, हबीब अहमद, प्रदीप रावत, रमेश पंत, गोविंद राम, जितेंद्र प्रसाद सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top