Ranikhetnews

स्वामी विवेकानंद जयंती पर दौड़ का हुआ आयोजन, दिनेश चंद्र ने जीता पहला नकद पुरुस्कार, भाजयुमो ने किया था आयोजन।

स्वामी विवेकानंद जयंती पर दौड़ का हुआ आयोजन, दिनेश चंद्र ने जीता पहला नकद पुरुस्कार, भाजयुमो ने किया था आयोजन।

स्वामी विवेकानन्द जी की 164वीं जयंती के अवसर पर 12 जनवरी 2026 को रानीखेत में स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला रानीखेत के द्वारा किया गया। दौड़ की शुरुआत प्रातः 08:00 बजे केमू स्टेशन, रानीखेत से की गई। धावक केमू स्टेशन से सदर बाजार, विजय चौक, हाइडिल, नैनीताल बैंक से गांधी चौक होते हुए केमू स्टेशन पर पहुंचे।

दौड़ में विजयी रहे युवाओं को नकद पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। जिसके प्रथम स्थान पर दिनेश चंद्र रहे जिन्हे 5100 रूपये का नकद पुरुस्कार दिया गया। द्वितीय स्थान पर रहने वाले मानस पंत 2100 तथा तृतीय स्थान पर रहे दिव्यांशु जोशी को नकद 1100 रूपये का पुरुस्कार दिया गया। दौड़ में भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोपाल उप्रेती तथा विशिष्ट अतिथि जगदीश बिष्ट एवं विमल भट्ट रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष साहिल बेलवाल ने की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, स्वदेशी भावना एवं शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानन्द जी के बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top