Ranikhetnews

किन्नरों द्वारा की जा रही मनमानी वसूली के खिलाफ एकजुट हुए रानीखेत के ग्राम प्रधान, ज्ञापन देकर कार्यवाई की मांग।

किन्नरों द्वारा की जा रही मनमानी वसूली के खिलाफ एकजुट हुए रानीखेत के ग्राम प्रधान, ज्ञापन देकर कार्यवाई की मांग।

किन्नरों द्वारा शुभ अवसरों पर गांव के विभिन्न इलाकों में पहुंच कर नेग माँगने पर की जाने वाली अभद्रता के विरोध में रानीखेत के कई ग्राम प्रधानों ने एक होकर किन्नरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस सम्बन्ध में ग्राम प्रधानों द्वारा संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर सख्त कार्यवाई की मांग की गयी है।

रानीखेत के ताड़ीखेत ब्लॉक के अलग अलग ग्राम पंचायतो ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर कहा है कि किन्नर समाज द्वारा जन्म, विवाह, शुभारम्भ आदि अवसरों पर जबरन बहुत अधिक धनराशि की मांग की जाती है। मांग पूरी ना होने पर दबाव, अभद्र व्यवहार एवं भय का वातावरण बनाया जाता है। यह स्तिथि आम नागरिको की गरिमा के प्रतिकूल है।

ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम स्तर पर समझाने के प्रयास किये गए, परन्तु समस्या निरंतर बनी हुई है। ग्राम प्रधानों द्वारा संयुक्त मजिस्ट्रेट से इस मामले हस्तक्षेप पर निर्देश जारी करने तथा मनमानी वसूली रोकने की मांग की गयी। ज्ञापन देने वालों में प्रीति पंत,खष्टी अधिकारी, मंजुला बिष्ट, बीना बोरा, हेमा आर्या, लीला पांडेय, ललित खत्री, सुनीता, भुवन चंद्र, हेमा जोशी, अनिल कुमार आदि थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top