Ranikhetnews

कांग्रेस के पूर्व विधायक के भाई की फावड़े और दराती से कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

कांग्रेस के पूर्व विधायक के भाई की फावड़े और दराती से कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

उत्तराखंड के चंपावत जिले में पूर्व कांग्रेस विधायक हिमेश खर्कवाल के चचेरे भाई अंबादत्त खर्कवाल की हत्या कर दी गई। यह घटना 7 फरवरी 2026 को बिस्ज्यूला क्षेत्र के खर्कबगड़ गांव में हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार : अंबादत्त खर्कवाल उम्र 83 वर्ष अपने छोटे बेटे संजय के साथ गांव में रहते थे; उनका बड़ा बेटा सुरेश टनकपुर में नौकरी करता है। शनिवार को वे टनकपुर से गांव लौटे ही थे जब पड़ोसी सुभाष खर्कवाल ने घर में घुसकर फावड़े और दराती से उन पर हमला किया। ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

हत्यारोपी सुभाष खर्कवाल 38 वर्ष मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है और पिछले कुछ दिनों से अजीब हरकतें कर रहा था। उसकी पत्नी की दो साल पहले संदिग्ध मौत हो चुकी थी; उसके दो छोटे बच्चे अब बेसहारा हो गए हैं। हत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया। चंपावत कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। कोतवाल बची सिंह बिष्ट के अनुसार, जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top