Ranikhetnews

शिकार की तलाश में रानीखेत में घर में घुसा एक तेंदुवा, तो दूसरे वीडियो में केमू स्टेशन पर दिखे दो तेंदुए, लोगों में भय का माहौल।

शिकार की तलाश में रानीखेत में घर में घुसा एक तेंदुवा, तो दूसरे वीडियो में केमू स्टेशन पर दिखे दो तेंदुए, लोगों में भय का माहौल।

रानीखेत नगर में पिछले कुछ समय से लगातार तेंदुवा दिखाई देने से लोगों के बीच दहशत का माहौल है। बीते दिन तेंदुवे के दो अलग अलग वीडियो सोशल मीडिया पर दिखाई दिए हैं जिससे लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते दिख रहे हैं।

एक वीडियो 7 फरवरी की सुबह का है। यह वीडियो रानीखेत के ज़रूरी बाजार के नंदा देवी क्षेत्र का है। इस वीडियो में एक तेंदुवा विनोद कांडपाल हिमांशु कांडपाल के मकान के पास एक कुत्ते को अपना शिकार बनाने के लिए एक मकान में घुस जाता है। हालाँकि वह कुत्ते का शिकार नहीं कर पाटा और तुरंत ही मकान से बाहर निकल जाता है। 7 फरवरी की सुबह 5 बजे हुई इस घटना ने लोगो के माथे पर चिंता की लकीरे खींच दी है। कई लोग इस समय उठकर टहलने या मंदिर में पूजा करने चले जाते है। ऐसे में लोगो की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़े हो रहा है।

दूसरा वीडियो रानीखेत के केमू स्टेशन का है, यहाँ एक साथ दो तेंदुवे दिखाई दिए है , जिसका वीडियो एक वाहन चालक ने रिकॉर्ड किया है। केमू स्टेशन से आगे मिलिट्री वर्कशॉप के आस पास भी काफी आबादी निवास करती है। ऐसे में लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित है। कुछ दिन पहले सदर बाजार के राजदीप होटल के पास भी सुबह 5 बजे एक तेंदुवा दिखयी दिया था। जबकि रानीखेत के निचले निलाके सुदामापुरी, नंदा देवी, चौधरी गार्डन, राजपुरा में तेंदुवे की गतिविधि बहुत अधिक देखी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top