Ranikhetnews

भीमताल शादी में आ रहे युवक को जहरखुरानी ने लूटा, एक लाख ट्रांसफर किये, फिर बस कर्मियों ने बस से फेंका, वीडियो हुआ वायरल।

भीमताल शादी में आ रहे युवक को जहरखुरानी ने लूटा, एक लाख ट्रांसफर किये, फिर बस कर्मियों ने बस से फेंका, वीडियो हुआ वायरल।

दिल्ली से भीमताल शादी में शामिल होने जा रहे एक युवक को रोडवेज बस में जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बनाया। जहरखुरानों ने न सिर्फ युवक का मोबाइल और पर्स लूट लिया बल्कि उसके फोन से करीब एक लाख रुपए का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी कर दिया। हल्द्वानी पहुंचने पर वह अचेत हो गया, तो बस स्टाफ ने उसे सड़क किनारे धक्का देकर फ़ेंक दिया।

युवक दिल्ली से भीमताल दोस्त की शादी के लिए बस से आ रहा था। रास्ते में जहरखुरानों ने उसे बेहोश कर लूट लिया, जिसमें उसके बैंक खाते से करीब एक लाख रुपये निकाल लिए गए। बस हल्द्वानी पहुंची तो युवक अचेत पड़ा था। हल्द्वानी के शीशमहल के पास कंडक्टर और स्टाफ ने उसे बस से उतारकर सड़क किनारे फेंक दिया, जिसकी वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में रोडवेज बस का स्टाफ पीड़ित युवक को बस से नीचे फेंकते हुए दिखाई दे रहा है। घटना का वीडियो वायरल होने पर बस स्टाफ पर अमानवीय व्यवहार का आरोप लगा है। पुलिस कार्रवाईपुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वीडियो:

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top