Ranikhetnews

बस को पास देने में पिकअप ट्रक खाई में गिरा, पांच घायल। मजदूरों को ले जा रहा था पिकअप।

बस को पास देने में पिकअप ट्रक खाई में गिरा, पांच घायल। मजदूरों को ले जा रहा था पिकअप।

अल्मोड़ा जिले के सल्ट थाना क्षेत्र में आज एक पिकअप वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना एक बस को रास्ता देने के दौरान हुई। रास्ता देते समय पिकअप ड्राइवर ने वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया और पिकअप सीधे खाई में जा गिरी। किस्मत अच्छी रही कि इस दुर्घंता में कोई जनहानि नहीं हुई।

पुलिस ने बताया कि आज दिनांक 20/02/2026 को पिकअप संख्या यूके 19 CA 1126 का चालक सकाम सिंह उर्फ सोनू निवासी सराय खेत सल्ट में काम करने के लिए लेबर को लेकर जा रहा था। डोट्याल गांव से करीब 3 किलोमीटर पहले गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई जिसमें कुल सात लोग बैठे थे जिसमें से पांच लोग घायल हुए जिन्हें स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से रेस्क्यू करके अस्पताल देवायल सल्ट भिजवाया गया।

दुर्घटना में वाहन सवारों का विवरण :-

1- चंदन सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी कोलू पुर नेपाल उम्र 24 वर्ष
2- सुभाष पुत्र निवासी नेपाल उम्र 22 वर्ष ( गंभीर घायल )
3-चंद्रसेन पुत्र रोशन सैनी निवासी फतेहपुर बिजनौर उम्र 36 साल. (घायल )
4-बिजेंद्र पुत्र शंभू दयाल निवासी हिदायतपुर बिजनौर उम्र 31 वर्ष. (घायल )
5- राजेंद्र पुत्र जागन सिंह
निवासी किला खेड़ा उधम सिंह नगर उम्र 31 वर्ष. (घायल )
6-मोबिन पुत्र यासीन निवासी सवालदेव पश्चिम रामनगर उम्र 24 साल
7- सकाम सिंह बिष्ट उर्फ सोनू पुत्र राम सिंह बिष्ट निवासी सराय खेत (घायल)

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top