Ranikhetnews

क्वारब पर बोल्डर गिरने से एक व्यक्ति और बालिका घायल, चलते ट्रैफिक के ऊपर पोकलैंड से चल रही थी खुदाई, अफसर आँखे मूंदे अपने ऑफिस में बैठे थे।

क्वारब पर बोल्डर गिरने से एक व्यक्ति और बालिका घायल, चलते ट्रैफिक के ऊपर पोकलैंड से चल रही थी खुदाई, अफसर आँखे मूंदे अपने ऑफिस में बैठे थे।

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर क्वारब में आज एक भयानक हादसे में एक विशाल बोल्डर सड़क से गुजर रही स्कूटी पर आ गिरा जिससे एक व्यक्ति और एक बालिका घायल हो गई। लापरवाही की इंतहा तो ये थी की नीचे सड़क से गुजर रहे सैकड़ो वाहनों के ऊपर पोकलैंड मशीने से खुदाई का काम चल रहा था। इसी खुदाई के चलते बोल्डर स्कूटी पर आ गिरा।

Photo : CNE

CNE न्यूज़ पोर्टल के संवाददाता अनूप सिंह जीना के अनुसार जब वह अल्मोड़ा से सुयालबाड़ी की तरफ जा रहे थे। तभी पोकलैंड मशीन से काम करते समय एक बड़ा बोल्डर पहाड़ी से नीचे गिर गया। बोल्डर उनकी बाइक के पिछले हिस्से को छूते हुए पीछे से आ रही स्कूटी के अगले हिस्से पर जा टकराया। इससे स्कूटी सवार भगवत राम (40 वर्ष) निवासी पिलखोली गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर में फ्रैक्चर और कूल्हे में गंभीर चोट बताई जा रही है। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफेर कर दिया गया है। वही पत्रकार अनूप सिंह जीना की पुत्री के सर पर चोट लगने से घायल हो गयी है।

हम आपको बता दें की कार्यदायी एजेंसी को दिन के समय इस जगह पर किसी भी प्रकार की खुदाई करने की मनाही है। उसके बाद भी नियमो तो ताक पर रखकर चलते ट्रैफिक के ऊपर खुदाई की जा रही थी और जिम्मेदार अधिकारी आँखे मूँद कर अपने ऑफिस में बैठे थे। इसी खुदाई के चलते ये बोल्डर नीचे गिरा और दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top