Ranikhetnews

घर से बिना बताये चली गयी 17 वर्षीय नाबालिग बालिका, पुलिस ने 24 घण्टे बाद मोहान से किया बरामद।

घर से बिना बताये चली गयी 17 वर्षीय नाबालिग बालिका, पुलिस ने 24 घण्टे बाद मोहान से किया बरामद।

कोतवली चौखुटिया के अंतर्गत एक नाबालिग बालिका को पुलिस ने 24 घंटे में बरामद कर परिवार के चेहरे पर फिर से मुस्कान दी है। 24 फरवरी को एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री जो बिना बताए घर से कहीं चला गयी है। सूचना पर पोलिए टीम द्वारा सुराग निकाल कर एवं सर्विलांस टीम की सहायता से संभावित स्थानों पर खोजबीन कर 24 घंटे के भीतर नाबालिग को मोहान क्षेत्र से सकुशल बरामद किया।

जिसके पश्चात 25 फरवरी को आवश्यक काउंसिलिंग के उपरांत किशोरी को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा अल्मोड़ा पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया गया। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक राजेश कुमार, कोतवाली चौखुटिया, अपर उपनिरीक्षक फिरोज खान, साइबर सेल, कानि0 विजय आगरी, कोतवाली चौखुटिया, म0कानि0शबाना बानो, कोतवाली चौखुटिया शामिल थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top