Ranikhetnews

रानीखेत की चित्रांगदा सिंह ने तीरंदाजी में जीते दो पदक, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन।

रानीखेत की चित्रांगदा सिंह ने तीरंदाजी में जीते दो पदक, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन।

रानीखेत के आर्मी पब्लिक स्कूल की छात्रा चित्रांगदा सिंह ने 1 मार्च को हरिद्वार में आयोजित अंडर-15 तीरंदाजी राज्य स्तरीय ट्रायल एवं चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। व्यक्तिगत स्पर्धा में उन्होंने रजत पदक हासिल किया, जबकि टीम इवेंट में भी रजत पदक जीता। इस सफलता के दम पर उनका चयन 1 अप्रैल को आंध्र प्रदेश में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने को हुआ है।

स्कूल के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी ने चित्रांगदा को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय परिवार को उनकी इस सफलता पर गर्व है, यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top