Ranikhetnews

रानीखेत में एक बार फिर घरों के आगे घूमता दिखा तेंदुवा, प्रशासन पिंजरा लगाने में रहा विफल।

रानीखेत में एक बार फिर घरों के आगे घूमता दिखा तेंदुवा, प्रशासन पिंजरा लगाने में रहा विफल।

रानीखेत में एक बार फिर तेंदुवा नज़र आया है। इस बार तेंदुवा रानीखेत के आबकारी मोहल्ले में घरो के बाहर चहल कदमी करता दिखाई दिया है। CCTV में 1 – 2 मार्च की दरमियानी रात लगभग 1 बजे ये तेंदुवा दिखाई दिया है। जिससे क्षेत्र वासियों में भय का माहौल बन गया है।

रानीखेत के अलग अलग इलाकों में तेंदुवे के दिखने की घटना अब रोजमर्रा की बात हो गई है। कुछ दिन पहले नगरवासियों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर तेंदुवे के आतंक से निजात दिलाने की मांग की थी। लेकिन अभी तक इलाके में पिंजरा नहीं लगाया गया है। जिससे आम आदमी की जान पर खतरा बना हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top