Ranikhetnews

होली और रमजान के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर कोतवाली रानीखेत में हुआ बैठक का आयोजन।

 

होली और रमजान के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर कोतवाली रानीखेत में हुआ बैठक का आयोजन।

होली और रमजान सहित आगामी अन्य त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली रानीखेत समेत चौखुटिया, द्वाराहाट, दन्या, देघाट भिकियासैण पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में व्यापारी संगठनों, सीएलजी सदस्यों, टैक्सी यूनियन प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ समन्वय गोष्ठियों का आयोजन किया गया।

हुड़दंग,अराजकता एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी देकर बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार न रखने के संबंध में निर्देशित करने के साथ साथ बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव एवं नवीन कानूनों की जानकारी दी गई। रानीखेत में हुई बैठक में नागरिकों ने यातायात संबधी मुद्दों को उठाया। नागरिकों ने पुलिस को अवगत कराया कि रानीखेत में हमेशा से ही सभी त्यौहार मिलजुल कर शांतिपूर्ण तारिक से मनाये जाते हैं।

रानीखेत में आयोजित बैठक में मोहन नेगी, कैलाश पांडेय, मो.इरफ़ान, मो शोएब , मो तैय्यब, जगदीश अग्रवाल, अगस्त लाल सह, गिरीश भगत, मो मेहराज, मो परवेज, नईम अहमद, आदि उपस्थित थे। बैठक एसएसआई रानीखेत कमाल हसन द्वारा ली गई। लिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित जनों से अपील की गई कि त्यौहार आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं। सभी मिलकर इन्हें शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top