Ranikhetnews

फंदे से उतार कर पुलिस कर्मियों ने दिया सीपीआर और बच गई एक व्यक्ति की जान।

फंदे से उतार कर पुलिस कर्मियों ने दिया सीपीआर और बच गई एक व्यक्ति की जान।

देहरादून में फंदे पर लटके व्यक्ति के लिए पुलिस देवदूत बन कर पहुंची और सीपीआर देकर उसकी जान बचा ली। देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति के बंद कमरे में फंदे से लटके होने की सूचना पुलिस को मिली थी। एक व्यक्ति द्वारा चौकी बाईपास पर आकर सूचना दी कि उनके जीजा द्वारा कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली है, जो कमरे की खिड़की से फंदे पर लटके हुए दिख रहे हैं।

सूचना पर चौकी बाईपास से चीता कर्मचारी कां० हितेश कुमार और कां० बृजमोहन कनवासी तत्काल मौके पर पहुँचे। मौके पर घर की खिड़की से एक व्यक्ति फंदे पर लटका हुआ दिखाई दे रहा था। मौके पर पुलिस कर्मियों द्वारा बिना समय गवाएं कमरे के लोहे के दरवाजे को अपने हाथों व लोहे की रॉड से तोड़ते हुए उक्त व्यक्ति को फंदे से नीचे उतारा गया तथा सूझबूझ दिखाते हुए उसे तत्काल मौके पर ही सीपीआर दिया गया, जिससे उक्त व्यक्ति की सांसें लौट आयी।

पुलिस कर्मियों द्वारा बिना समय गवाये व एम्बुलेंस का इंतजार किये बिना उक्त व्यक्ति को अपनी सरकारी मोटरसाइकिल पर बैठाकर नजदीकी अस्पताल कनिष्क ले जाया गया, जहां पर समय रहते डॉक्टरों द्वारा उक्त व्यक्ति को दिये गए उपचार से उसकी जान बचाई जा सकी। पुलिस दवरा की गयी कार्यवाही की लोगों ने प्रशंसा की है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top