Ranikhetnews

रानीखेत कोतवाली में महिला दिवस पर हुआ विशेष आयोजन, कानूनी अधिकार, हेल्पलाइन आदि की जानकारी दी।

रानीखेत कोतवाली में महिला दिवस पर हुआ विशेष आयोजन, कानूनी अधिकार, हेल्पलाइन आदि की जानकारी दी।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज जनपद अल्मोड़ा के समस्त थानों में महिला सुरक्षा को समर्पित विशेष थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रानीखेत कोतवाली में ‘भारतीय नारी टू नारायणी’ कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे महिलाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा व भूमिका पर चर्चा हुई।

अल्मोड़ा एसपी हरवंश सिंह ने रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने महिलाओं को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए इंदिरा गांधी व कल्पना चावला जैसे उदाहरण दिए। नशाखोरी व अत्याचारों पर चिंता जताई, हेल्पलाइन 1090 पर शिकायत की सलाह दी। कोतवाली प्रभारी भुवन चंद्र जोशी ने महिलाओं के कानूनी अधिकार बताए। उपनिरीक्षक हेमा कार्की ने गौरा शक्ति ऐप डाउनलोड करने व हेल्पलाइन पर गोपनीय शिकायत की जानकारी दी। महिलाओं को बिना डर बिना शिकायत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में व्यापार मंडल की निवर्तमान महिला उपाध्यक्ष नेहा मेहरा, तुलसी आर्या, आशा मेहता, मीना पाल, सुनीता तिवारी, अमित पांडेय, विजय रावत, कमल कुवार्वी, ख्यालीराम, गुड्डू खान, विजय कुमार, शाहिद अली, नरेश पंत और मो. शुएब सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top