Ranikhetnews

भतरौंजखान में महिला ने स्थानीय नेता पर लगाए शोषण के आरोप, आरोपी की सदस्यता को लेकर भाजपा कांग्रेस आमने सामने।

भतरौंजखान में महिला ने स्थानीय नेता पर लगाए शोषण के आरोप, आरोपी की सदस्यता को लेकर भाजपा कांग्रेस आमने सामने।

रानीखेत विधानसभा के भतरोजखान में एक महिला ने स्थानीय नेता नंदन सिंह रावत, निवासी बासोट पर महिला उत्पीड़न, जालसाजी, ठगी और SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला ब्लॉक मुख्यालय में कार्यरत है। वही युवक के पहले कांग्रेस फिर भाजपा और फिर दोबारा कांग्रेस में होने के कारण राजनीति भी चरम पर पहुंच चुकी है।

9 मार्च को थाना भतरोजखान में दर्ज शिकायत पर पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि करीब नौ साल पहले उक्त नेता ने अल्मोड़ा के गोलू मंदिर में उससे शादी की थी और पत्नी के रूप में अपने साथ रखा। आरोप लगाया गया है कि दोनों लंबे समय तक साथ रहे और इस दौरान नेता महिला के घर भी आता-जाता रहा तथा परिवार के साथ भी समय बिताता रहा। आगे पढ़िए…

महिला का आरोप है कि इस दौरान नेता ने उसके सरकारी पद का फायदा उठाते हुए उससे गाड़ी, कपड़े, मकान का किराया और निजी खर्च के नाम पर लाखों रुपये भी लिए लेकिन जब महिला ने शादी को कानूनी रूप देने और रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही तो नेता और उसके परिवार ने यह कहकर मना कर दिया कि वे “नीची जाति” में शादी नहीं करते। आगे पढ़िए…

आरोपी नंदन सिंह रावत फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के मकान का ताला तोड़ कर साक्ष्य इकट्ठे किये है। पीड़िता का मेडिकल भी कराया जा चुका है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आगे पढ़िए…

 

आरोपी नंदन सिंह रावत को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू :

एक तरफ पीड़ित महिला कानून के दरवाजे पर अपनी लड़ाई लड़ रही है वही दूसरी तरफ आरोपी नंदन सिंह रावत को लेकर भाजपा कांग्रेस में आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। नंदन सिंह रावत लम्बे समय से कांग्रेस से जुड़ा रहा है और भिकियासैण कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी निभा चुका है। इस घटना के बाद से कांग्रेस के बड़े नेताओ के साथ उसकी कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आगे पढ़िए…

वही पिछले वर्ष अल्मोड़ा के पूर्व दर्जा राजयमंत्री बिट्टू कर्नाटक के प्रभाव में आकर नंदन रावत ने भी कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। उसके भाजपा से जुड़ने की तस्वीरें भी कांग्रेस समर्थको द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही हैं। लेकिन भाजपा में नंदन को जल्द ही असहज लगने लगा जिसके बाद वह पुनः कांग्रेस में सक्रिय हो गया। पंचायत चुनाव में भी वह कांग्रेस के साथ रहा। इसके अलावा पिछले एक वर्ष में भी कांग्रेस के कार्यक्रमों और तथा नेताओ के साथ कई जगह उसका आना जाना लगा रहा। 2 दिन पूर्व कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के भिकियासैण आगमन पर भी वह कार्यक्रम में उपस्थित रहा। आगे पढ़िए…

नंदन सिंह की इस कांग्रेस भाजपा कांग्रेस में अल्टी पलटी को लेकर अब भाजपा कांग्रेस आपने सामने आ गई हैं। महिला शोषण के गंभीर आरोप लगने के बाद दोनों ही पार्टी नंदन सिंह से अपना पल्ला झाड़ती नज़र आ रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों ही दलों के कार्यकर्ता दूसरे दल के नेताओं के साथ आरोपी की फोटो डाल रहे हैं और आरोपी को दूसरे दल का व्यक्ति बता रहे हैं। कोई भी दल अगले वर्ष होने वाले चुनाव से पूर्व अपने सर पर दाग नहीं लगने देना चाहता।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top