Ranikhetnews

रानीखेत के मोहल्लों में वाहन द्वारा सिलेंडर वितरण शुरू हुआ, तहसीलदार और एजेंसी प्रबंधक ने की निगरानी।

रानीखेत के मोहल्लों में वाहन द्वारा सिलेंडर वितरण शुरू हुआ, तहसीलदार और एजेंसी प्रबंधक ने की निगरानी।

रानीखेत में गैस वितरण समस्या समाधान करने के उद्देश्य से आज रानीखेत के विभिन्न मोहल्लों में गैस वाहन से सिलेंडरों का वितरण शुरू किया गया। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी अल्मोड़ा द्वारा आदेश दिया गया था कि सिलेंडरों का वितरण गैस एजेंसी में करने से अव्यवस्था फ़ैल रही है। इसलिए सिलेंडरों का वितरण मोहल्लों में जाकर होम डिलीवरी के द्वारा किया जायेगा।

इसके अलावा शनिवार को रानीखेत के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने भी गैस ऑफिस प्रबंधन, तहसीलदार और पूर्ती निरीक्षक का घेराव कर अपना आक्रोश व्यक्त किया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने , इस दौरान वहाँ विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छोटे दुकानदारों को छापा मारकर परेशान किये जाने का भी विरोध किया था।

जिसके बाद आज तहसीलदार रानीखेत दीपिका आर्या और गैस एजेंसी के प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह जलाल की निगरानी में सिलेंडर का वितरण शुरू किया गया। जिससे कुछ हद तक लोगों ने राहत की सांस ली और लोगों के बीच तनाव का माहौल भी कम हुआ। कांग्रेस द्वारा एक वक्तव्य जारी कर सहयोग के लिए प्रशासन व गैस एजेंसी का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top