Ranikhetnews

नहीं थम रहे हादसे, अल्मोड़ा जिले के सल्ट में ट्रक खाई में गिरा। 2 घायलों को पुलिस ने किया रेस्क्यू।

नहीं थम रहे हादसे, अल्मोड़ा जिले के सल्ट में ट्रक खाई में गिरा। 2 घायलों को पुलिस ने किया रेस्क्यू।

अल्मोड़ा जिले सल्ट थाना क्षेत्र में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से दो व्यक्ति घायल हो गए। घटना आज 19 मार्च को थाना सल्ट के चिमटाखाल बेंड के पास हुई जहाँ ट्रक (UP 71T 3441) सड़क से लगभग 50–60 मीटर नीचे गिर गया। ट्रक चांदपुर से चूना भरकर मार्चुला स्थित सड़क प्लांट की ओर जा रहा था। चढ़ाई एवं मोड़ के दौरान ब्रेक सही से न लग पाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह मय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचे। दुर्घटना में ट्रक चालक दानिश पुत्र मंजूर (उम्र 36 वर्ष) निवासी नेहटोर, जनपद बिजनौर एवं परिचालक अकरम पुत्र रफीक निवासी नेहटोर, जनपद बिजनौर सामान्य रूप से घायल हुए थे। दोनों घायलों को तत्काल निजी वाहन की सहायता से रामनगर अस्पताल भिजवाया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top