Ranikhetnews

पुष्कर धामी सरकार में नए मंत्रियों की हुई एंट्री, इन पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ।

पुष्कर धामी सरकार में नए मंत्रियों की हुई एंट्री, इन पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ।

पिछले 4 साल से मंत्री बनने की उम्मीद लगाए बैठे 4 विधायकों का मंत्री बनने का सपना नवरात्र पर सच हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में पांच नए चेहरों की एंट्री हो गई।

जिन पांच विधायकों को मंत्री बनाया गया है उनमें खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को शामिल किया गया है। देहरादून स्थित लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने सबसे पहले खजान दास को शपथ दिलाई। इसके बाद भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ लेकर सभी का ध्यान खींचा। मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा ने भी क्रमवार मंत्री पद की शपथ ली।

सूत्रों के मुताबिक, नए मंत्रियों का चयन उनके पिछले चार वर्षों के कामकाज और प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। इसके साथ ही क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट को नया स्वरूप दिया गया है। पिछले दिनों अमित शाह के उत्तराखंड दौरे के दौरान मंत्रिमंडल विस्तार का निर्णय लिया गया है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top