Ranikhetnews

वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर कैंट बोर्ड हुआ सख्त, बकायेदारों पर कार्यवाई की तैयारी।

वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर कैंट बोर्ड हुआ सख्त, बकायेदारों पर कार्यवाई की तैयारी।

वित्तीय वर्ष समाप्त होने को है, ऐसे में कैंट बोर्ड रानीखेत ने के बकायेदारों पर सख्ती करना शुरू कर दिया है। कैंट बोर्ड अधिशाषी अधिकारी विवेक सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि छावनी क्षेत्रान्तर्गत ऐसे सभी व्यक्ति जिनके द्वारा अभी तक छावनी करों का भुगतान नहीं किया गया है को इस सूचना के द्वारा पुनः अवगत कराया जाता है कि वे ई-छावनी पोर्टल के माध्यम से “self service mode” के अन्तर्गत यथाशीघ्र अपने देयकों का भुगतान कार्यालय को करना सुनिश्चित करें।

कहा गया कि इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व जिन उपभोक्ताओं का भुगतान अवशेष पाया जाता है, तो ऐसे सभी करदाताओं के विरूद्ध छावनी अधिनियम, 2006 की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत सम्बन्धित राशि मए ब्याज के वसूल की जायेगी तथा ऐसे बकाएदारों की सूची आम समाचार पत्रों में प्रकाशित की जा सकती है एवं नोटिस बोर्ड में भी इसे चस्पा किया जा सकता है।

कहा कि परिषद के ऐसे दुकानदार जिनका वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पूर्व छावनी करों आदि का भुगतान अवशेष पाया जाता है ऐसे दुकानदारों के विरूद्ध वसूली हेतु नियमानुसार कार्यवाही करते हुए दुकान का कब्जा छावनी परिषद द्वारा अपने अधीन कर लिया जायेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top