Ranikhetnews

खरबंदा परिवार ने विद्यालय को दिया आधुनिक कंप्यूटर और 25000 का आर्थिक सहयोग।

खरबंदा परिवार ने विद्यालय को दिया आधुनिक कंप्यूटर और 25000 का आर्थिक सहयोग।

रानीखेत के चिलियानौला स्थित पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय चिलियानौला को आज सीमा खरबंदा पत्नी प्रदीप खरबंदा ने विद्यालय के बच्चों के लिए एक आधुनिक सुविधाओं से युक्त कंप्यूटर प्रदान किया। साथ ही होली के अवसर पर विद्यालय के बच्चों के लिए 25000 रुपये की धनराशि भी दी।

इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित समारोह में विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाध्यापक राम सिंह जनी द्वारा विद्यालय को किये गए सहयोग के लिए सीमा खरबंदा और प्रदीप खरबंदा का आभार व्यक्त किया गया और सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया। इस अवसर मनीष राणा, नवीन सिंह बोरा, प्रदीप, तारी राम, मोहिनी भंडारी, विजय चंद्र, नेहा और हेमा रावत उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top