Ranikhetnews

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (सर) की तैयारियों के लिए जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने की बैठक।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (सर) की तैयारियों के लिए जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने की बैठक।

अल्मोड़ा जिले में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (सर) की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से अपने-अपने स्तर पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त करने का आग्रह किया, ताकि मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन कार्य को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सके। जिलाधिकारी ने मतदाताओं की सटीक मैपिंग के लिए भी सभी संबंधित पक्षों से सहयोग देने की अपील की।

बैठक में अवगत कराया गया कि जिला प्रशासन द्वारा सभी विधानसभाओं के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) तैनात कर दिए गए हैं, जो पुनरीक्षण कार्यों की निगरानी एवं क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। अपर जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2025 की मतदाता सूची को वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग करने का कार्य 93.27 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है, जो एक महत्वपूर्ण प्रगति है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यह मैपिंग शत प्रतिशत पूर्ण की जाए। बैठक में भाजपा, कांग्रेस, बसपा समेत अन्य राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top