Ranikhetnews

रानीखेत विधानसभा के ताड़ीखेत और भिकियासैण में 12 मंदिरों का होगा सौंदर्यीकरण। विधायक ने जताया मुख्यमंत्री का आभार।

रानीखेत विधानसभा के ताड़ीखेत और भिकियासैण में 12 मंदिरों का होगा सौंदर्यीकरण। विधायक ने जताया मुख्यमंत्री का आभार।

मुख्यमंत्री द्वारा रानीखेत विधानसभा के अंतर्गत की घोषणाओं को पूरा करते हुए रानीखेत विधानसभा के ताड़ीखेत ब्लॉक और भिकियासैंण ब्लॉक में 12 मंदिरों के सौंदर्यीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीखेत दौरे पर यह घोषणा की थी, जिस पर सचिवालय से घोषणा पूरी करते हुए धनराशि स्वीकृत की गई है। धनराशि स्वीकृत होने पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

जिन मंदिरों का सौंदर्यीकरण होना है उनकी सूची इस प्रकार से है :-

1 झूला देवी मंदिर रानीखेत
2 शिव मंदिर रानीखेत
3 श्री ग्वेल देवता मंदिर चमडखान
4 चम्मू थान मंदिर दुभणा
5 देवी मंदिर बिल्लेख
6 शिव मंदिर खुशहाल कोट
7 शिव मंदिर नवाड
8 काल भैरव मंदिर श्रीकोट
9 हीरानंद महाराज मंदिर भतरोजखान खान
10 शिव मंदिर उगलिया
11 उणी महादेव मंदिर
12 त्रिलोकेश्वर मंदिर गैर गांव

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top