
सरकार ने 11 मंत्रियों को दी अलग अलग जिले की जिम्मेदारी, देखिये आपके जिले में कौन सा मंत्री हुआ नियुक्त।
उत्तराखंड सरकार द्वारा जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समितियों के प्रभावी संचालन के लिए 11 मंत्रियों को अलग-अलग जनपदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति का उद्देश्य जिला स्तर पर विकास कार्यों की निगरानी को और अधिक प्रभावी बनाना और योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना है। सरकार प्रशासन और शासन स्तर पर बेहतर तालमेल बनाना चाहती है। इस संबंध में प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुन्दरम द्वारा आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।
प्रभारी मंत्री एवं आवंटित जनपद :-
- सतपाल महाराज – हरिद्वार
- गणेश जोशी – टिहरी एवं रुद्रप्रयाग
- धन सिंह रावत – अल्मोड़ा
- सुबोध उनियाल – देहरादून
- श्रीमती रेखा आर्य – पिथौरागढ़
- सौरभ बहुगुणा – उत्तरकाशी
- खजान दास – नैनीताल
- भरत चौधरी – चमोली एवं चम्पावत
- मदन कौशिक – पौड़ी
- प्रदीप बत्रा – उधमसिंहनगर
- राम सिंह कैड़ा – बागेश्वर
