Ranikhetnews

रानीखेत विधायक ने अपने भाई की मौत को बताया साजिश, चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुक़दमा।

रानीखेत विधायक ने अपने भाई की मौत को बताया साजिश, चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुक़दमा।

रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने अपने भाई व भिकियासैंण के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल की मौत को साजिश का नतीजा बताते हुए चार लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मानसिक उत्पीड़न का हवाला देते हुए आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है। सतीश नैनवाल का 10 फरवरी को एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया।

विधायक की तहरीर में कहा गया कि 6 फरवरी को सुरेंद्र सिंह रावत, महेंद्र सिंह रावत, अनुज जोशी और वीर सिंह (सभी भिकियासैंण निवासी) ने सोशल मीडिया पर सतीश की छवि बिगाड़ने वाली पोस्ट शेयर कीं। इससे उन पर मानसिक दबाव बना और कुछ ही दिनों बाद संदिग्ध हालात में मौत हो गई। आरोपियों पर पहले भी गाली-गलौज व हत्या की धमकी देने का इल्जाम है। थाना भतरौंजखान में चारों के खिलाफ बीएनएस धारा 131(3) व 352 दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top