Ranikhetnews

रानीखेत के व्यापार मंडल ने नई सीओ पुलिस का किया स्वागत, ट्रैफिक समस्याओं पर जताई चिंता।

रानीखेत के व्यापार मंडल ने नई सीओ पुलिस का किया स्वागत, ट्रैफिक समस्याओं पर जताई चिंता।

रानीखेत की नवनियुक्त सीओ पुलिस भावना कैंथोला से रानीखेत व्यापार मंडल के निवर्तमान पदाधिकारियों ने शुक्रवार को शिष्टाचार भेंट की और उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर व्यापारियों ने क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा की, जिसमें ट्रैफिक व्यवस्था प्रमुख रही। बाजार में अव्यवस्थित वाहन पार्किंग, लगातार जाम और लापरवाह ड्राइवरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

सीओ भावना कैंथोला ने चिंताओं को सुनते हुए ट्रैफिक सुधार और उल्लंघनकर्ताओं पर सख्ती का भरोसा दिलाया। भेंट में महिला उपाध्यक्ष नेहा साह माहरा, महासचिव संदीप गोयल, उपाध्यक्ष दीपक पंत, उप-सचिव विनीत चौरसिया, कोषाध्यक्ष भुवन पांडे व मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top