Ranikhetnews

मेडिकल स्टोर में खुलेआम बिक रही थी नशीली गोलियां-इंजेक्शन, पुलिस ने मारा छापा दुकान सील।

मेडिकल स्टोर में खुलेआम बिक रही थी नशीली गोलियां-इंजेक्शन, पुलिस ने मारा छापा दुकान सील।

हल्द्वानी, 16 अप्रैल 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री उत्तराखंड’ विजन को साकार करने के लिए कुमाऊं पुलिस ने नशे के खिलाफ सघन अभियान तेज कर दिया है। पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल के निर्देशन में स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स (SOTF) और औषधि नियंत्रक विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात्रि कोतवाली बनभूलपुरा क्षेत्र में छापेमारी कर एक मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाएं बरामद कीं।

कार्रवाई के दौरान हल्द्वानी के बनभूलपुरा स्थित श्री श्याम मेडिकल स्टोर के संचालक हिमांशु वार्ष्णेय (पुत्र उपकर वार्ष्णेय, निवासी पर्वतीय मोहल्ला, रामपुर रोड) के कब्जे से 20 ब्यूप्रेनॉर्फिन आईपी इंजेक्शन, 113 ट्रामाडोल कैप्सूल और 360 एलप्राजोलम टैबलेट जब्त की गईं। ड्रग इंस्पेक्टर ने ड्रग एक्ट के नियम 65 का उल्लंघन पाते हुए मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे नशे के खिलाफ सशक्त कदम बताया। कुमाऊं पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा विरोधी अभियान जिलों में लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top