Ranikhetnews

रानीखेत में महिला रामलीला प्रतियोगिता का होगा आयोजन, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार।

रानीखेत में महिला रामलीला प्रतियोगिता का होगा आयोजन, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार।

रानीखेत। सांस्कृतिक समिति रानीखेत की बैठक में मई के अंतिम सप्ताह में महिलाओं की रामलीला प्रतियोगिता कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही, 1 और 2 मई को महिलाओं व छात्राओं के लिए ऐपण व रंगवाली पिछोड़ी कार्यशाला आयोजित करने पर सहमति बनी। समिति अध्यक्ष विमल सती की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मई के कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई। रामलीला प्रतियोगिता के लिए क्षेत्र की महिला टीमों को रामलीला संवाद प्रसंगों के साथ आमंत्रित किया जाएगा। टीमों के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है।

निर्णय हुआ कि विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार के लिए 11 हजार रुपये, द्वितीय के लिए 7 हजार रुपये, तृतीय के लिए 4 हजार रुपये तथा ट्राफियां प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ अभिनय व गायन के लिए अलग-अलग एकल पुरस्कार भी होंगे। बैठक में गौरव भट्ट, दीपक पंत, ज्योति साह, गीता जोशी, अभिषेक कांडपाल, पंकज साह, परमवीर मेहरा, सौरभ अग्रवाल, शुभम अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top