Ranikhetnews

दीक्षिता जोशी बनी रानीखेत की नई संयुक्त मजिस्ट्रेट, गौरी प्रभात को पौड़ी की जिम्मेदारी, एसडीएम द्वाराहाट का भी हुआ ट्रांसफर।

दीक्षिता जोशी बानी रानीखेत की नई संयुक्त मजिस्ट्रेट, गौरी प्रभात को पौड़ी की जिम्मेदारी, द्वाराहाट एसडीएम सुनील कुमार का भी हुआ ट्रांसफर।

उत्तराखंड सरकार ने देर शाम 26 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए, वहीं 6 आईएएस अधिकारियों के कार्यभार भी बदले गए। संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी बनाया गया है। जबकि संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी दीक्षिता जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसडीएम द्वाराहाट सुनील कुमार का ट्रांसफर एसडीएम चंपावत के लिए किया गया है।

जानिए रानीखेत की नई संयुक्त मजिस्ट्रेट के बारे में :

दीक्षित जोशी हल्द्वानी की रहने वाली है। उनके पिता फार्मासिस्ट है जबकि उनकी माता इंटर कॉलेज लेक्चरर हैं। उनके घर में शुरू से ही पढ़ाई लिखाई का माहौल रहा है, जिस वजह से वह बचपन से ही पढ़ाई में तेज थीं. उन्होंने हल्द्वानी के आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल से 10वीं, 12वीं की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने ग्रेजुएशन के लिए जीबी पंत विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया। दीक्षिता जोशी ने इसके बाद आईआईटी मंडी से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. साथ ही उन्होंने यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी. यह उनके अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि उन्होंने बिना कोचिंग के यूपीएससी परीक्षा क्लियर कर लिया. उन्होंने यूपीएससी रिजल्ट 2022 में ऑल इंडिया रैंक 58 हासिल की थी।

File Photo
File Photo

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top