Ranikhetnews

रानीखेत में युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य रैली का आयोजन।

रानीखेत में युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य रैली का आयोजन।

रानीखेत। युवा कांग्रेस रानीखेत इकाई ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में रविवार को भव्य रैली का आयोजन किया। रैली में युवा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर वर्मा, यूथ विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत, जिला उपाध्यक्ष अंकित रावत, महासचिव अरसालन शेख, ब्लॉक अध्यक्ष ताड़ीखेत नीरज रावत तथा ब्लॉक अध्यक्ष भिकियासैंण गणेश मावड़ी का स्वागत किया गया।

प्रातः 10:30 बजे भारत के नक्शे के पास से शुरू हुई रैली सदर बाजार व जरूरी बाजार होते हुए स्प्रिंग फील्ड में संपन्न हुई। रास्ते भर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा तथा स्थानीय लोगों ने जगह-जगह रैली का स्वागत किया।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि करन माहरा ने कहा, “बहुत दिनों बाद आज युवाओं का जोश दिखा। युवा ही देश का भविष्य हैं। राजनीति हो या कोई अन्य क्षेत्र, युवाओं को सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।”

कार्यक्रम में रमा माहरा, नगरपालिका अध्यक्ष अरुण रावत, जिला अध्यक्ष गीता पवार तथा महिला नगर अध्यक्ष नेहा माहरा ने भी युवाओं से संगठन को मजबूत करने व सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन का आह्वान किया। संयोजक रुद्र माहरा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें संध्या रावत, मनोज कोरंगा, दीपक सोंटियाल, पारस खत्री, ललित असवाल, ललित नेगी, नावेद कुरैशी, मोहम्मद कैफ, पंकज किरौला, हर्षित किरौला, दीपेश जोशी, अंजली राज, शिखा राज, विशाल कुवारबी, यतिन मेहरा, आदित्य कुमार, अभय पवार, अनुज आदि शामिल थे। सभी ने संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top