Ranikhetnews

मोदी जी-मोदी जी कहकर काम नहीं चलेगा।” हल्द्वानी की बदहाल सड़को पर बशीधर भगत ने अपनी ही पार्टी को घेरा।

मोदी जी-मोदी जी कहकर काम नहीं चलेगा।” हल्द्वानी की बदहाल सड़को पर बशीधर भगत ने अपनी ही पार्टी को घेरा।

हल्द्वानी। शहर और आसपास के क्षेत्रों में खोदी हुई सड़कों के मुद्दे पर कालाढूंगी विधायक वंशीधर भगत ने शनिवार को अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया। बागजाला में प्रभारी मंत्री खजान दास की मौजूदगी में जिला योजना समिति की बैठक को संबोधित करते हुए भगत ने कहा कि सड़कें खुदी होने से आमजन को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने तंज कसते हुए बोले, “यदि यही हाल रहा तो 2027 में मुश्किल हो जाएगी। मोदी जी-मोदी जी कहकर काम नहीं चलेगा।” हालांकि बाद में उन्होंने बजट अभाव का हवाला देकर बचाव का प्रयास किया।

File Photo

विधायक ने खेद जताया कि पहले मोहल्लों की गलियां खोदी गईं, फिर राइजिंग लाइन, नलकूप और अब ओवरहेड टैंक के लिए खुदाई हो रही है। इस प्रक्रिया में तीन साल बीत चुके हैं, लेकिन सड़कें अब भी चलने लायक नहीं बनीं। उन्होंने कहा, “पाइप बिछा दिए हैं, लेकिन पानी नहीं है। सभी को गंभीरता से काम करना होगा।”

भगत ने प्रभारी मंत्री खजान दास से अपील की, “कहीं से बजट दिलाएं, नहीं तो ठोक-पीटकर सड़कें ठीक करा दें।” अपने संबोधन में उन्होंने जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष आनंद दरम्वाल पर भी निशाना साधा। दरम्वाल ने बैठक से पहले एक चिकित्सालय की समस्याएं उठाई थीं और विधायक का नाम लेते हुए उन पर इलाके न जाने का आरोप लगाया था। भगत ने जवाब दिया, “दरम्वाल जी, कभी इलाके में भी रहा करो यार।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top