Ranikhetnews

हल्द्वानी: रोडवेज बस ने रानीबाग में 4 वर्षीय बच्ची को कुचला, स्थानीयों ने किया हंगामा।

हल्द्वानी: रोडवेज बस ने रानीबाग में 4 वर्षीय बच्ची को कुचला, स्थानीयों ने किया हंगामा।

हल्द्वानी, 20 अप्रैल 2026: रानीबाग क्षेत्र में सोमवार को एक रोडवेज बस ने स्कूल से लौट रही चार वर्षीय मासूम बच्ची कनक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर सड़क जाम कर दी, जिससे यातायात ठप हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार बस बच्ची की चपेट में आ गई। आरोप है कि चालक बिना रुके आगे बढ़ गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और बस में तोड़फोड़ कर दी। इससे मेन हाईवे का यातायात बाधित हो गया और घंटो तक नैनीताल और भीमताल रोड पर जाम की स्तिथि रही।

एसपी सिटी मनोज कत्याल के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। काफी प्रयासों के बाद जाम खुलवाया गया और हालात नियंत्रित किए गए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है तथा दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस हादसे ने सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासी प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

VIDEO :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top