Ranikhetnews

नैनीताल में लापता हुए रानीखेत के युवक दीपक उपाध्याय का शव 80 मीटर गहरी खाई में मिला।

नैनीताल में लापता हुए रानीखेत के युवक दीपक उपाध्याय का शव 80 मीटर गहरी खाई में मिला।

नैनीताल, 27 अप्रैल 2026: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पांच दिनों से लापता युवक दीपक उपाध्याय (उम्र लगभग 32 – 33 वर्ष) का शव रविवार को 80 मीटर गहरी खाई में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। दीपक उपाध्याय मूल रूप से रानीखेत के सौनी देवलीखेत के निकट दुभना गांव का रहने वाला थे तथा हल्द्वानी के निकट भुजियाघाट में एक होटल में काम काम करता थे।

भवाली नैनीताल रोड के नीचे मिला दीपक का शव

5 दिन पूर्व वह भुजियाघाट से रात 9 बजे तीन युवको के साथ नैनीताल घूमने गया थे जिसके बाद वह तल्लीताल क्षेत्र से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। दीपक के लापता होने के बाद पुलिस जांच में कुछ प्रत्यक्षदर्शियों बताया कि तीनों नशे के आगोश में थे।

परिजनों ने 23 अप्रैल को पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस, एसडीआरएफ, डॉग स्क्वॉड और ड्रोन की मदद से टूटा पहाड़ व आसपास के जंगली इलाकों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। हिंसक वन्यजीवों की मौजूदगी के बावजूद कोई हमले का निशान न मिलने से पुलिस दुर्घटना या अन्य कारणों की जांच में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज और आसपास के स्थानों की भी तलाशी ली गई।

इसी खाई में मिला दीपक का शव

आज तल्लीताल के भवाली रोड पर शव से उठती तीखी दुर्गंध पर संदेह हुआ और खोजबीन तेज हो गई। शव के पास दीपक का मोबाइल फोन और एक जोड़ी जूते भी बरामद हुए। चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से शिनाख्त में परेशानी हो रही थी। वही परिवार वालों ने साथ के तीन युवको पर दीपक की हत्या करने का शक जताया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। दीपक अविवाहित थे और तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। घर पर उनकी माताजी है, जबकि उनके पिता की मृत्यु हो चुकी है। घटना के सामने आने के बाद परिवार दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है।

देखिये वीडियो :

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top