Ranikhetnews

रानीखेत के जंगल में पाइप से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी।

रानीखेत के जंगल में पाइप से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी।

रानीखेत के चिलियानौला में डिग्री कॉलेज के पास जंगल में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव एक पाइप के सहारे एक जैकेट से लटका हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि मृतक कुमाऊँ रेजिमेंट सेंटर में कार्यरत था और मूल रूप से हरियाणा बल्लभगढ़ (फरीदाबाद) का रहने वाला था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान जितेंद्र सिंह (उम्र~30 वर्ष) पुत्र प्रीतम सिंह के रूप में हुयी है। वह यहाँ कुमाऊँ रेजिमेंट सेंटर में सिविल डिफेंस में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत था और वर्तमान में रानीखेत मुख्यालय में तैनात था। वह गनियाद्योली क्षेत्र में किराये के मकान में रहता था। उसके साथियों का कहना है कि उसने शुक्रवार को सुबह 11 बजे तक ड्यूटी की थी, जिसके बाद वह यह कह कर चला गया की उसे अपना कमरा बदलना है। इसके कुछ घंटे बाद उसका शव चिलियानौला क्षेत्र के जंगल में मिला।

बताया जा रहा है कि युवक विवाहित है और उसके दो बच्चे भी हैं जिन्हे वह कुछ समय पहले फरीदाबाद छोड़कर आ गया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन फोरेंसिक जांच और पोस्ट मॉर्टम के बाद ही मौत असल कारणों का पता चल पायेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top