Ranikhetnews

“मेरा KYC” मोबाइल ऐप के माध्यम से राशन कार्ड धारक स्वयं कर सकते हैं ई‑KYC, जिला पूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी।

“मेरा KYC” मोबाइल ऐप के माध्यम से राशन कार्ड धारक स्वयं कर सकते हैं ई‑KYC, जिला पूर्ति अधिकारी ने दी जानकारी।

अल्मोड़ा, 16 मई (संवाद) — जिला पूर्ति अधिकारी करुणा पंत ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद के समस्त राशन कार्ड धारकों की ई‑KYC प्रक्रिया “मेरा KYC” मोबाइल ऐप के माध्यम से कराई जाएगी। उन्होंने सभी पात्र लाभार्थियों से समय रहते ई‑KYC पूर्ण कराने की अपील की है।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जिन राशन कार्डों में सदस्‍यों की ई‑KYC नहीं होगी, उन्हें भविष्य में खाद्यान्न वितरण में असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। ई‑KYC के लिए राशन कार्ड में दर्ज सदस्य का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना आवश्यक है, क्योंकि सत्यापन हेतु ओटीपी उसी नंबर पर भेजा जाएगा।

करुणा पंत ने ई‑KYC प्रक्रिया के तकनीकी आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एंड्रॉयड फोन का कैमरा स्पष्ट होना चाहिए और फोन में ऐप की “Accessibility” सुविधा सक्षम (Enable) होनी चाहिए। जिन लाभार्थियों के पास स्मार्टफोन नहीं है, वे अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड और मोबाइल नंबर लेकर नज़दीकी उचित दर विक्रेता की दुकान पर जाकर भी यह प्रक्रिया करवा सकते हैं।

ई‑KYC कराने का तरीका इस प्रकार बताया गया: सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर अथवा ऐप स्टोर से “मेरा KYC” ऐप डाउनलोड करें, फिर “AadhaarFaceRD” ऐप इंस्टॉल करें। ऐप में लॉगिन कर “Select State” में उत्तराखंड चुनें और “Verify Location” पर क्लिक करें। इसके बाद राशन कार्ड संख्या दर्ज कर आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी सत्यापित करें। सत्यापन के बाद “FaceKYC” विकल्प चुनकर मोबाइल कैमरे के सामने चेहरा लेकर फेस वेरिफिकेशन करें; प्रक्रिया सफल होने पर स्क्रीन पर “eKYC Successful” संदेश दिखाई देगा।

जिला पूर्ति विभाग ने निश्चित समय के भीतर सभी हितग्राहियों से ई‑KYC कराने का अनुरोध किया है ताकि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की बाधा न आए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top